https://auntresodamid.com/iJugHxINePLH1VY/96561
RCB के बल्लेबाज़ी कोच और मेंटॉर होंगे दिनेश कार्तिक

RCB के बल्लेबाज़ी कोच और मेंटॉर होंगे दिनेश कार्तिक

Sharing is caring!


क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदा ले चुके पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक अब नए अवतार में दिखाई देंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें अपना बल्लेबाज़ी कोच और मेंटॉर नियुक्त किया है। अगले सीज़न से कार्तिक RCB के बल्लेबाज़ों को बल्लेबाज़ी के गुर सिखाते नज़र आएंगे।

दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी थी। कार्तिक IPL में RCB का हिस्सा थे और उन्होंने उस दल में फ़िनिशर की भूमिका भी निभाई थी। IPL के बीते सीज़न में वह RCB की बेहतरीन वापसी के गवाह रहे थे जब उनकी टीम पहले आठ में से सात मैच हारने के बावजूद अंतिम चार में पहुंची थी। हालांकि एलिमिनेटर में RCB को राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

कार्तिक IPL में कुल छह टीमों का हिस्सा रहे। कार्तिक ने IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और RCB का प्रतिनिधित्व किया। कार्तिक ने IPL में KKR के लिए कप्तानी भी की थी।

कार्तिक ने RCB के लिए IPL 2022 में सबसे अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम का बुलावा भी आया था और कार्तिक को T20 वर्ल्ड कप 2022 के भारतीय दल में जगह भी मिली। हालांकि कार्तिक को इसके बाद एक बार फिर भारतीय टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

कार्तिक ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 2004 में किया था। अंतर्राष्ट्रीय करियर में कार्तिक के नाम एक शतक है जो उन्होंने टेस्ट प्रारूप में लगाया था। कार्तिक 2007 में भारत की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा भी थे।



Source link

Oval@3x 2

Don’t miss latest news!

Select list(s):

We don’t spam! Read our [link]privacy policy[/link] for more info.

🕶 Relax!

Put your feet up and let us do the hard work for you. Sign up to receive our latest news directly in your inbox.

Select Your Choice:

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

🕶 Relax!

Put your feet up and let us do the hard work for you. Sign up to receive our latest news directly in your inbox.

Select Your Choice:

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

Sharing is caring!

Read More :-  Djokovic battles to save legacy of Wimbledon’s golden generation
Scroll to Top